विराट और अनुष्का के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, कप्तान ने ट्वीट कर दी जानकारी

Last Updated 27 Aug 2020 12:01:24 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान व स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा जल्‍द ही माता पिता बनने वाले हैं।


अनुष्का-विराट के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

दंपती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी। विरुष्का ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी जिसमें अनुष्का का ‘बेबी बंप’ साफ नजर आ रहा है।

विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ही फोटो साझा करते हुए बताया कि अगले साल जनवरी में वे दो से तीन होने वाले हैं। उन्होंने कहा, “और तब, हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।”

 

इस खबर के सामने आते ही विराट और अनुष्का शर्मा को उनके चाहने वाले बधाईयां दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में 11 दिसंबर 2017 में परिवार वालों और चुनींदा लोगों के बीच शादी की थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सत्र में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं जो 19 सितंबर से शुरू होना है। वही अनुष्का शर्मा इस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बनी फिल्म में नजर आयेंगी जो इस साल के अंत तक बड़े पर्दे पर आएगी।

वार्ता/समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment