मुझे यकीन है कि अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए आपने आंसुओं को रोका होगा : साक्षी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षी को लगता है अपने जुनून को छोड़ने के लिए उन्होंने अपनी आंसुओं पर काबू पाया होगा।
एसएस धोनी एवं पत्नी साक्षी |
साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार कॅरियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।’
धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है। साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, ‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कायरे को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’
| Tweet |