टेनिस कोर्ट पर सचिन तेंदुलकर ने लगाया फोरहैंड शॉट, रोजर फेडरर से मांगी टिप्स; देखें Video

Last Updated 04 Jul 2020 03:07:35 PM IST

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में टेनिस रैकेट पर अपने हाथ आजमाए थे।


टेनिस कोर्ट पर सचिन तेंदुलकर ने लगाया फोरहैड शॉट

तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे थे और इसी वीडियो में उन्होंने एक फोरहैंड खेला था।

सचिन ने इस वीडियो के साथ 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेजरर को टैग करते हुए लिखा, "हे रोजर। मेरे फोरहैंड के लिए कोई टिप्स।"



इससे पहले भी यह दोनों अपने-अपने खेलों के महान खिलाड़ी ट्विटर पर हांसी मजाक करते हुए दिखाई दिए हैं।

कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से कई खेल गतिविधियां बंद हैं। हाल ही में लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई हैं जिसके बाद खिलाड़ी धीरे-धीरे अभ्यास पर लौट रहे हैं।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment