भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को पांच विकेट से हराया

Last Updated 23 Jan 2020 06:43:53 AM IST

फार्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को पांच विकेट से हराया।


मैच जिताऊ पारी खेलने पर भारत ए के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।

शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के शॉ ने 35 गेंद में 48 रन बनाए। भारत की टी-20 टीम में धवन की जगह आए विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।

जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिए मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे। जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को नौ गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिए रचिन र¨वद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाए।

भारत ए की शुरुआत तेज रही जब साव और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाए। भारत का पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा जब जिम्मी नीशाम ने शॉ को पैवेलियन भेजा। शॉ ने पहले मैच में 100 गेंद में 150 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान शुभमान गिल 30 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके जड़े। मुंबई के सूर्यकुमार ने भी तीन चौके और दो छक्के लगाए। विजय शंकर ने 20 और क्रुणाल पंड्या ने 13 रन की पारी खेली।

 

लिंकन
लिंकन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment