विश्वकप में चौथा शतक ठोक रोहित ने की संगकारा की बराबरी

Last Updated 03 Jul 2019 01:12:43 AM IST

भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को शतकीय पारी खेलकर आईसीसी विश्व कप के एक टूर्नामेंट में चार शतक लगाने के कुमार संगकारा के रिकार्ड की बराबरी की।


रोहित शर्मा

रोहित मौजूदा विश्व कप में डेविड वार्नर (516) को पछाड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित के नाम अब 544 रन है। संगकारा ने 2015 के आईसीसी विश्व कप में चार शतक लगए थे। रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने पारी की शुरुआत में उनका आसान कैच टपका दिया जिसका फायदा उठाते हुए इस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरा शतक लगाया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी है। तेंदुलकर ने 1996 और 2003 विश्व कप में 500 रन के आंकड़े को पार किया था। विश्व कप में रोहित का यह पांचवां शतक है और वह तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए जिनके नाम छह शतकीय पारियां है। रोहित के अलावा आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और संगकारा के नाम पांच-पांच शतक है। भारतीय उपकप्तान ने 92 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए।

रोहित के कॅरियर का यह 26वां शतक है और अब वह वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स, वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के संगकारा को पीछे छोड़ा है जिनके नाम 25-25 शतक हैं। रोहित से आगे अब दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (27), श्रीलंका के सनत जयसूर्या (28), पोंटिंग (30), भारत के विराट कोहली (41) और सचिन (49) हैं। धोनी के नाम 228 छक्के हैं जबकि रोहित के छक्कों की संख्या 230 हो गई। इस सूची में वह पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (351), वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (326) और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270) के बाद चौथे स्थान पर हैं।

भाषा
बर्मिंघम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment