देश में प्रतिभा नहीं इंफ्रास्ट्रश्रर की कमी-हरभजन

Last Updated 19 May 2019 04:38:41 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज सुबह गढ़ा क्षेत्र के एक बूथ पर मतदान किया।


भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह

भारतीय स्पिनर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर न चूकें। उन्होने कहा कि यूथ देश की ताकत होती है उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब में बहुत बिकास की जरूरत है। लोग अपने मतदान का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार लाएं जो राज्य में बच्चों के लिए शिक्षा तथा खेल क्षेा में सुधार के लिए काम करे।

हरभजन ने कहा कि जालंधर और देश में प्रतिभा की नहीं बल्कि इंफ्रास्ट्रश्रर की कमी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होने कहा कि राजनीति में बहुत सारे अनुभवी लोग हैं इसलिए मेरे पास राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है।



उल्लेखनीय है कि इससे पहले चर्चा थी कि भारतीय जनता पार्टी ने 38 साल के क्रिकेटर से अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया था।

वार्ता
जालंधर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment