IPL-12 : पंजाब को हराकर धोनी की टीम फिर शीर्ष पर

Last Updated 07 Apr 2019 01:51:41 AM IST

ओपनर फाफ डू प्लेसिस (54) के शानदार अर्धशतक और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नाबाद 37 रन की तेज तर्रार पारी के बाद गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को शनिवार को आईपीएल-12 के मुकाबले में 22 रन से हराकर फिर से तालिका में चोटी का स्थान हासिल कर लिया।


चेन्नई : पंजाब के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी।

चेन्नई ने तीन विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद पंजाब की चुनौती को पांच विकेट पर 138 रन पर थाम लिया। चैंपियन चेन्नई की पांच मैचों में यह चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में चोटी पर आ गया है। दूसरी तरफ पंजाब को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। डू प्लेसिस ने 38 गेंदों पर 54 रन में दो चौके और चार छक्के लगाये। धोनी ने 23 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली। ओपनर शेन वाटसन ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये। सुरेश रैना ने 20 गेंदों में एक चौके के सहारे 17 रन और अंबाटी रायुडू ने 15 गेंदों में एक चौके तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन की पारी खेली। धोनी और रायुडू ने चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 6।2 ओवर में 60 रन जोड़े वरना 14वें ओवर में चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 100 रन था। चेन्नई ने 100 के स्कोर पर डू प्लेसिस और रैना के विकेट गंवाये थे। इससे पहले वाटसन और डू प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 56 रन की साझेदारी की थी।

चेन्नई ने आखिरी तीन ओवर में 44 रन बटोरे और तीन लड़ने लायक स्कोर तक पहुंच गये। मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में 14 रन पड़े जिसमें रायुडू का छक्का और धोनी का चौका शामिल है। इससे पहले धोनी ने 19वें ओवर में सैम करेन की गेंदों पर एक छक्का और दो चौके लगाये थे। पंजाब के कप्तान और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अिन अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चेन्नई के गिरे तीनों विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर में सात रन तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल के विकेट गंवा दिए। गेल का कैच विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने लपका जबकि मयंक का कैच फाफ डू प्लेसिस के हाथों में गया। हरभजन ने पारी के दूसरे ओवर में तीन गेंदों के अंतराल में दोनों विकेट लिए। गेल ने पांच रन बनाये जबकि मयंक का खाता भी नहीं खुला।
इसके बाद ओपनर लोकेश राहुल और सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़ डाले। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये लेकिन दोनों की साझेदारी धीमी रही जिससे लक्ष्य बड़ा होता चला गया। स्कॉट कुगेलजिन ने राहुल को टीम के 117 के स्कोर पर आउट कर पंजाब को तीसरा झटका दे दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स :
शेन वाटसन का कुरेन बो अिन     26
फाफ डु प्लेसिस का मिलर बो अिन     54
सुरेश रैना बो अिन     17
महेन्द्र सिंह धोनी नाबाद     37
अंबाती रायुडू नाबाद     21
अतिरिक्त :    05
कुल : (20 ओवर में, तीन विकेट पर)     160   
विकेट पतन : 1/56, 2/100, 3/100     
गेंदबाजी : मोहम्मद शमी 4-0-41-0, आर. अिन 4-0-23-3, सैम कुरेन 4-0-35-0, एंड्रयू टाई        4-0-38-0, मुरुगन अिन 4-0-23-0
किंग्स इलेवन पंजाब :
लोकेश राहुल का जडेजा बो कुजेलेजिन    55
क्रिस गेल का धोनी बो हरभजन    05
मयंक अग्रवाल का डू प्लेसिस बो हरभजन    00
सरफराज खान का डू प्लेसिस बो कुजेलेजिन     67
डेविड मिलर बो दीपक चहर    06
मनदीप सिंह नाबाद    01
सैम कुरेन नाबाद    00
अतिरिक्त :    04
कुल (20 ओवर में, पांच विकेट पर)     138
विकेट पतन : 1/7, 2/7, 3/117, 4/135, 5/137
गेंदबाजी : दीपक चाहर 4-0-40-1, हरभजन सिंह 4-1-17-2, स्कॉट कुगेजेलिन 4-0-37-2, रविंद्र जडेजा 4-0-24-0, इमरान ताहिर 4-0-20-0

वार्ता
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment