धोनी की पारी से सुपरकिंग्स ने रॉयल्स को आठ रन से हराया

Last Updated 01 Apr 2019 06:04:06 AM IST

कठिन पिच पर राजस्थान रॉयल्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने जबर्दस्त धीरज दिखाते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए जिसकी बदौलत आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।


सुपरकिंग्स ने रॉयल्स को 8 रन से हराया

धोनी ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए टीम को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी और यह उनकी लगातार तीसरी हार थी।
बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 44 रन की साझेदारी करके उम्मीद जगाई लेकिन ड्वेन ब्रावो ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की जबकि रॉयल्स को 12 रन की जरूरत थी। पिछले मैच में यहां टर्निंग पिच थी लेकिन आज यह बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती साबित हुई।

इस पर शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिली और स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था। धोनी ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में 28 रन लिए जो आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर था। चेन्नई ने आखिरी तीन ओवर में 60 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े और ये सभी छक्के उनादकट के आखिरी ओवर में पड़े। इससे पहले सुरेश रैना (36) और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। धोनी ने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के साथ भी 56 रन जोड़े।
 स्कोर बोर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स -
अंबाति रायुडू का. बटलर बो. आर्चर      01
शेन वाटसन का. आर्चर बो. स्टोक्स      13
सुरेश रैना बो. उनादकट      36
केदार जाधव का. बटलर बो. कुलकर्णी      08
महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद)    75
ड्वेन ब्रावो का. कुलकर्णी बो. आर्चर      27
रविंद्र जडेजा (नाबाद)    08
अतिरिक्त -    07
कुल - (20 ओवर में पांच विकेट पर)    175
विकेटपतन - 1/1, 2/14, 3/27, 4/88, 5/144
गेंदबाजी - कुलकर्णी 4-0-37-1, आर्चर 4-1-17-2, स्टोक्स 3-0-30-1, गोपाल 3-0-23-0, गौतम 2-0-13-0, उनादकट 4-0-54-1
राजस्थान रॉयल्स -
अजिंक्या रहाणे का. जडेजा बो. चाहर      00
जोस बटलर का. ब्रावो बो. ठाकुर     06
संजू सैमसन का. रैना बो. चाहर      08
राहुल त्रिपाठी का. एंड बो. ताहिर      39
स्टीव स्मिथ का. शोरे बो. ताहिर      28
बेन स्टोक्स का. रैना बो. ब्रावो      46
कृष्णप्पा गौतम का. रैना बो. ठाकुर      09
जोफ्रा आर्चर (नाबाद)    24
श्रेयस गोपाल का. ताहिर बो. ब्रावो     00
जयदेव उनादकट (नाबाद)    00
अतिरिक्त -    07
कुल - (20 ओवर में आठ विकेट पर)    167
विकेटपतन - 1/0, 2/14, 3/14, 4/75, 5/94, 6/120, 7/164, 8/166
गेंदबाजी - दीपक चाहर 4-1-19-2, शार्दूल ठाकुर 4-0-42-2, मिशेल सेंटनेर 2-0-26-0, रविंद्र जडेजा 2-0-23-0, इमरान ताहिर 4-0-23-2, ड्वेन ब्रावो 4-0-32-2

भाषा
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment