गेल के धमाल से जीता पंजाब

Last Updated 26 Mar 2019 05:23:17 AM IST

वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल की 47 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी और डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 12 के मुकाबले में सोमवार को 14 रन से हरा दिया।


जयपुर : तूफानी अर्धशतक जमाने पर बल्ला उठाए क्रिस गेल।

पंजाब ने चार विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद राजस्थान को नौ विकेट पर 170 रन पर रोक दिया।
राजस्थान ने डैथ ओवरों में 16 रन के अंतराल में सात विकेट गंवाए और यही उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रहा। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का अपनी गेंदबाजी पर क्रीज से बाहर निकल आए जोस बटलर को रन आउट करना विवाद भी पैदा कर गया। बटलर के आउट होने ने पंजाब की जीत का रास्ता खोल दिया। गेल ने 47 गेंदों पर 79 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाए जबकि सरफराज खान ने 29 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। सरफराज ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारा। मयंक अग्रवाल ने 22 रन का योगदान दिया ।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और उसे पहली सफलता जल्द मिल गई जब धवल कुलकर्णी ने लोकेश राहुल को पहले ही ओवर में जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। राहुल ने चार रन बनाए। गेल ने फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिया और मयंक अग्रवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। मयंक 24 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाने के बाद आउट हुए। मयंक का विकेट कृष्णप्पा गौतम ने लिया। यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर गेल ने टी-20 में अपना 77वां अर्धशतक 33 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से पूरा किया।

गेल ने सरफराज खान के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की शानदार साझेदारी की। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने गेल को राहुलािपाठी के हाथों कैच कराकर गेल की खतरनाक पारी का अंत किया। गेल ने 47 गेंदों पर 79 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाए। उनका विकेट 144 के स्कोर पर गिरा। स्टोक्स ने निकोलस पूरन को भी आउट किया जिन्होंने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। सरफराज ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 29 गेंदों में में छह चौकों तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाकर पंजाब को 184 तक पहुंचाया। पंजाब ने स्टोक्स के आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे।
 स्कोर बोर्ड
किंग्स इलेवन पंजाब -
केएल राहुल का. बटलर बो. कुलकर्णी      04
क्रिस गेल का. त्रिपाठी बो. स्टोक्स      79
मयंक अग्रवाल का. कुलकर्णी बो. गौतम     22
सरफराज खान (नाबाद)    46
निकोलस पूरान का. रहाणो बो. स्टोक्स     12
मनदीप सिंह (नाबाद)    05
अतिरिक्त -     16
कुल - (20 ओवर में चार विकेट पर)    184
विकेटपतन - 1/4, 2/60, 3/144, 4/167
गेंदबाजी - कुलकर्णी 4-0-3-1, गौतम 4-0-32-1, आर्चर  4-0-17-0, स्टोक्स 4-0-48-2, उनादकट  3-0-44-0, गोपाल  1-0-5-0
राजस्थान रॉयल्स -
अजिंक्या रहाणो बो. अश्विन      27
जोस बटलर रन आउट     69
संजू सैमसन का. अश्विन बो. कुरेन      30
स्टीव स्मिथ का. राहुल बो. कुरेन      20
बेन स्टोक्स का. सब बो. मुजीब उर रहमान     06
राहुल त्रिपाठी का. राहुल बो. मुजीब उर रहमान     01
कृष्णप्पा गौतम का. शमी बो. राजपूत     03
जोफ्री आर्चर रन आउट     02
जयदेव उनादकट का. एंड बो. राजपूत     01
श्रेयस गोपाल (नाबाद)    1
धवल कुलकर्णी  (नाबाद0    05
अतिरिक्त :     05
कुल - (20 ओवर में नौ विकेट पर)    170
विकेटपतन - 1/78, 2/108, 3/148, 4/150, 5/157, 6/158, 7/163, 8/164, 9/164
गेंदबाजी - कुरेन 4-0-52-2, रहमान 4-0-31-2, मोहम्मद शमी 4-0-33-0, आर. अश्विन 4-0-20-1, राजपूत  4-0-33-2

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment