IPL-12 : कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से हराया

Last Updated 25 Mar 2019 01:32:11 AM IST

भारत की विश्वकप टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे ऋषभ पंत की तेजतर्रार पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियन्स 37 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।




मुंबई : अपनी तूफानी पारी के दौरान शॉट खेलते दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत। फोटो : गौतम सेन/एसएनबी

दिल्ली के 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम युवराज सिंह (53) के अर्धशतक के बावजूद 19.2 ओवर में 176 रन पर ढेर हो गई। युवराज के अलावा कृणाल पंड्या (32) ही 30 रन के आंकड़े को पार कर पाए। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दिल्ली की ओर से कागिसो रबाडा ने 24 जबकि इशांत शर्मा ने 34 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।
इससे पहले पंत ने 27 गेंद में सात छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (43) और कोलिन इनग्राम (47) ने भी उम्दा पारियां खेलने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। पंत की पारी की बदौलत दिल्ली की टीम अंतिम छह ओवर में 99 रन जोड़ने में सफल रही। मुंबई की ओर से मिशेल मैकलेनाघन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने की कोशिश की। मिशेल मैकलेनाघन ने अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में ही पृथ्वी शॉ (07) को विकेटकीपर क्विंटन डिकाक के हाथों कैच करा दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर (16) ने आईपीएल में पदार्पण कर रहे जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर रसिक सलाम पर दो चौके मारे। उन्होंने मैकलेनाघन पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर कीरोन पोलार्ड ने शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत किया।
ओपनर धवन और इनग्राम ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने छह ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया। इनग्राम ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए हार्दिक पंड्या के ओवर में छक्का और चौका मारा जबकि धवन ने मैकलेनाघन पर चौका और छक्का जड़ा। इनग्राम ने कृणाल पंड्या के ओवर में तीन चौके मारे जबकि धवन ने जसप्रीत बुमराह पर चौके के साथ 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई : अपनी तूफानी पारी के दौरान शॉट खेलते दिल्ली कैपिटल्स के रिषभ पंत। फोटो : गौतम सेन/एसएनबी
 स्कोर बोर्ड
दिल्ली कैपिटल्स -
पृथ्वी शॉ का. डिकाक बो. मैकलेनाघन     07
शिखर धवन का. यादव बो. हार्दिक     43
श्रेयस अय्यर का. पोलार्ड बो. मैक्लेनाघन     16
कोलिन इनग्राम का. हार्दिक बो. कटिंग     47
ऋषभ पंत (नाबाद)        78
कीमो पाल का. डिकाक बो. मैकलेनाघन     03
अक्षर पटेल का. सलाम बो. बुमराह     04
राहुल तेवतिया (नाबाद)        09
अतिरिक्त -             06
कुल - (20 ओवर में छह विकेट पर)     213
विकेटपतन - 1/10, 2/29, 3/112, 4/131, 5/157, 6/165
गेंदबाजी - सलाम 4-0-42-0,  मैकलेनाघन 4-0-40-3, बुमराह 4-0-40-1, हार्दिक 4-0-41-1, कृणाल 2-0-21-0, कटिंग 2-0-27-1
मुंबई इंडियंस -
रोहित शर्मा का. तेवतिया बो. ईशांत     14
क्विंटन डिकाक का. बोल्ट बो. ईशांत     27
सूर्य कुमार यादव रन आउट          02
युवराज सिंह का. तेवतिया बो. रबाडा     53
कीरोन पोलार्ड का. तेवतिया बो. पाल     21
हार्दिक पंडया का. एंड बो. अक्षर पटेल    00
कृणाल पंड्या का. तेवतिया बो. बोल्ट     32
बेन कटिंग का. पंत बो. रबाडा     03
मिशेल मैकलेनाघन स्टंप पंत बो. तेवतिया     10
रसिक सलाम (नाबाद)    05
जसप्रीत बुमराह एबसेंट हर्ट
अतिरिक्त -     09
कुल - (19.2 ओवर में सभी आउट)    176
विकेटपतन - 1/33, 2/37, 3/45, 4/95, 5/95, 6/134, 7/153, 8/170, 9/176
गेंदबाजी - ट्रेंट बोल्ट 4-0-42-1, ईशांत शर्मा 4-0-34-2, कागिसो रबाडा 4-0-23-2, तेवतिया 1.2-0-12-1, पाल 3-0-21-1, अक्षर पटेल 3-0-42-1

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment