Hockey Aisa Cup 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

Last Updated 08 Sep 2025 09:18:03 AM IST

Hockey Aisa Cup 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है।


मोदी ने राज्य सरकार और बिहार के लोगों की भी सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी सुनिश्चित हुई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है!”

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और अधिक गौरव दिलाएं।”

दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को यहां गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर आठ साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता। इसी के साथ भारतीय टीम अगले साल होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment