ISSF World Cup 2025: सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता
Last Updated 14 Jun 2025 11:50:19 AM IST
उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
![]() सुरुचि सिंह |
अपने तीसरे विश्व कप में भाग ले रही इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की तथा कुल मिलाकर चौथा पदक जीता।
उन्होंने इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स और लीमा विश्व कप में स्वर्ण जीते थे।
सुरुचि ने फाइनल में 241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
चीन की कांस्य पदक विजेता कियानक्सुन याओ (221.7) को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढत हासिल कर ली, जबकि फ्रांस की रजत विजेता कैमिली ज्रेडेजेवस्की (241.7) सिर्फ 9.5 अंक का ही निशाना साध पायी।
| Tweet![]() |