Hockey India League 2026: पांच जनवरी से होगी हॉकी इंडिया लीग
Last Updated 21 May 2025 01:33:10 PM IST
हॉकी इंडिया लीग का अगला सत्र पांच जनवरी 2026 से शुरू होगा जिसमें महिला वर्ग में दो नयी टीमें जुड़ेंगी जिससे महिला वर्ग में छह और पुरूष वर्ग में आठ टीमें भाग लेंगी।
![]() पांच जनवरी से होगी हॉकी इंडिया लीग |
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया, ‘हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिए इस बार पांच जनवरी से ¨वडो है ताकि विदेशी खिलाड़ी क्रिसमस मनाकर आराम से यहां खेलने आ सके। पिछली बार टूर्नामेंट 28 दिसंबर से शुरू हुआ था जिसे एक हफ्ते के लिये आगे बढ़ाया गया है।’
सात साल बाद बहाल हुई लीग के पहले सत्र में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिये आवेदन दिये थे।
हॉकी इंडिया ने सोमवार को ही खिलाड़ियों के लिये आनलाइन रजिस्ट्रेशन ¨वडो खोली है जो 20 अगस्त तक खुली रहेगी।
| Tweet![]() |