Sexual Harassment : बृजभूषण शरण सिंह की याचिका खारिज

Last Updated 27 Apr 2024 07:03:35 AM IST

Sexual Harassment : दिल्ली की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले की आगे की जांच के अनुरोध संबंधी भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।


भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह

छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने याचिका को खारिज करते हुए मामले में सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में आदेश के लिए 7 मई की तिथि तय की।

सिंह ने मामले में आगे की जांच के अनुरोध को लेकर आवेदन दायर किया था। इसमें कहा गया था कि वह उस घटना के दिन भारत में नहीं थे जिसमें एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे डब्ल्यूएफआई कार्यालय में प्रताड़ित किया गया था।

सिंह के वकील ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ आए कोच के कॉल डिटेल रिकॉर्ड पर भरोसा किया था।

वकील ने हालांकि यह भी दावा किया कि सीडीआर को पुलिस ने रिकॉर्ड पर नहीं रखा है।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment