Asian Games 2023: भारतीय महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में
Last Updated 05 Oct 2023 09:07:57 AM IST
गत विश्व चैंपियन भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गुरुवार को यहां हांगकांग को आसानी से 231-220 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
![]() |
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने धीमी शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में दो अंक की बढ़त बनाई लेकिन चेन हुंग टिंग, वोंग सुक स्युन और लुक यिन यी की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 57-57 पर स्कोर बराबर कर लिया।
भारतीय तिकड़ी ने हालांकि तीसरे चरण में सिर्फ एक अंक गंवाया और आठ अंक की मजबूत बढ़त बना ली।
हांगकांग ने अंतिम चरण में एक निशाना आठ अंक पर लगाया जिसके बाद भारत की राह और आसान हो गई। सत्रह साल की अदिति ने अंतिम शॉट से पहले ही 10 अंक के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की।
ज्योति ने अंतिम प्रयास में नौ अंक जुटाए लेकिन इससे पहले ही भारत की जीत तय हो चुकी थी।
| Tweet![]() |