1958 के विश्व कप में 13 गोल करने वाले जस्ट फॉनटेन का निधन

Last Updated 02 Mar 2023 08:36:48 AM IST

विश्व कप 1958 में रिकॉर्ड 13 गोल करने वाले फ्रांस के महान फुटबाल खिलाड़ी जस्ट फॉनटेन का निधन हो गया है।


1958 के विश्व कप में 13 गोल करने वाले जस्ट फॉनटेन का निधन

वह 89 वर्ष के थे। फॉनटेन के पूर्व क्लब रिम्स ने बुधवार को उनके निधन की घोषणा की।

फॉनटेन स्वीडन में 1958 में खेले गए विश्व कप में छह मैचों में 13 गोल करके किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्हें तब आखिरी समय में फ्रांसीसी टीम में शामिल किया गया था।

मोरक्को में जन्में फॉनटेन को तब बहुत कम लोग जानते थे लेकिन विश्व कप के बाद प्रत्येक फुटबॉल प्रेमी की जुबान पर उनका नाम था। उन्होंने तब तीसरे स्थान के मैच में पश्चिम जर्मनी के खिलाफ चार गोल दागे थे।

विश्व कप करियर में सबसे अधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के नाम है, जिन्होंने चार टूर्नामेंट खेले। फॉनटेन केवल एक विश्व कप में खेले। उन्होंने हंगरी के स्ट्राइकर सांडोर कोक्सिस के 1954 में बनाए गए 11 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

फॉनटेन के कुल 213 मैचों में 200 गोल किये। उन्होंने फ्रांस के लिए 21 मैचों में 30 गोल किये।

एपी
पेरिस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment