प्रो लीग हॉकी : भारत की पुरुष व महिला टीमों ने स्पेन को मात दी

Last Updated 27 Feb 2022 12:58:28 AM IST

भारत की दोनों टीमों ने स्पेन के खिलाफ प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता में पिछड़ने के बावजूद स्पेन को हरा दिया।


भुवनेश्वर : भारत और स्पेन के बीच प्रो लीग हॉकी मुकाबले का दृश्य।

महिला टीम ने पहले 2-1 से जीत दर्ज की जबकि बाद में भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 5-4 से हरा दिया।

भारत के लिए पुरुष वर्ग में हरमनप्रीत सिंह (15, 60), शिलानंद लाकड़ा (41), शमशेर सिंह (43) और वरुण कुमार (53) ने गोल किया। जबकि स्पेन के लिए पाऊ कुनिल (15) के पहले गोल के बाद मार्क मिरालेस  (20, 23, 40) ने हैट्रिक जमाई। एक समय भारत पुरुष वर्ग में 1-4 से पीछे था लेकिन इसने जीत दर्ज कर ली।

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने  कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022 में मजबूत टीम स्पेन को 2-1 से हरा दिया। महिला टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। वह तीन में से तीन मैच जीत कर नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। भारत ने मैच में शुरुआत से ही आक्रामक रुख दिखाया, लेकिन स्पेन की टीम भी मुस्तैद रही और परिणामस्वरूप पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। स्पेन ने हालांकि दूसरे क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की।

स्ट्राइकर मार्ता सेगु ने 18वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन स्पेन इसे ज्यादा देर तक बना कर नहीं रख पाया। युवा भारतीय मिडफील्डर ज्योति ने 20वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर  कर दिया।

इसके बाद दोनों ही टीमें और ज्यादा सतर्कता और आक्रामकता के साथ खेलने लगी, लेकिन और कोई गोल नहीं हो पाया और दूसरा क्वार्टर 1-1 पर समाप्त हुआ।  इसके बाद भारतीय महिलाओं मेहमान टीम पर दबाव बनाया। आखिरकार 52वें मिनट में नेहा सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।

वार्ता
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment