महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय खिलाड़ी पाई गई कोरोना पॉजिटिव
Last Updated 08 Dec 2021 11:55:16 PM IST
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
![]() महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय खिलाड़ी पाई गई कोरोना पॉजिटिव |
इस बारे में एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने बुधवार को जानकारी दी। एएचएफ ने बताया कि खिलाड़ी के पॉजिटिव आने के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है।
एएचएफ ने कहा, "हमें यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसलिए आज कोरिया और भारत के बीच मैच नहीं हो रहा है। आगे की जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।"
हालांकि, एएचएफ ने इस बात पर प्रकाश नहीं डाला कि भारतीय टीम टूर्नामेंट से हटेगी या बाकी लीग मैच खेलेगी।
इससे पहले, मलेशिया के खिलाफ भारत का मैच रद्द कर दिया गया था, क्योंकि मलेशियाई खिलाड़ी नुरुल फैजा शफीकाह खालिम कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।
| Tweet![]() |