भारत को पहले दिन छह पदक

Last Updated 05 Dec 2021 03:14:41 AM IST

एशियाई युवा पैरा खेलों 2021 में भारत ने शानदार शुरुआत की है। बहरीन में हो रही प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को भारत ने छह पदक (एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य) जीते हैं।


भारत को पहले दिन छह पदक

खेलो इंडिया एथलीट अनन्या बंसल ने अंडर-20 महिला शॉट पुट (एफ-20 श्रेणी) में 7.05 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक के साथ पदक तालिका में भारत का खाता खोला, जबकि कशिश लाकड़ा ने महिला क्लब थ्रो एफ-51 श्रेणी में चल रही प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक जीता।

वहीं पुरुषों की भाला फेंक (एफ-54 श्रेणी) स्पर्धा में लक्षित और पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में संजय रेड्डी नीलम ने कांस्य पदक जीता।

दिन के अंत तक भारत ने दो और पदक अपने खाते में जोड़े। पुरुषों के शॉट पुट एफ-46 वर्ग में विकास भाटीवाल ने रजत, जबकि 400 मीटर टी-46 वर्ग में बेनेट बीजू जॉर्ज ने कांस्य पदक जीता।

उद्घाटन समारोह में टोक्यो  पैरालंपिक के रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक  कोहली  ध्वजवाहक थीं।

वार्ता
बहरीन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment