चैंपियन भारत को पहले ही मैच में फ्रांस से मिली हार
गत विजेता भारत को यहां बुधवार को हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के अपने पहले ग्रुप चरण मैच में फ्रांस से 4-5 से हार का सामना करना पड़ा।
![]() भुवनेश्वर : फ्रांस के खिलाफ भारत के लिए पहला गोल करने पर खुश उत्तम सिंह। |
भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में रात को खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें अंत में फ्रांस ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये अन्य मैचों में बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से, जर्मनी ने पाकिस्तान को 5-2 से, पोलैंड ने कनाडा को 1-0 से और मलयेशिया ने चिली को 2-1 से पराजित किया।
विवेक सागर प्रसाद के नेतृत्व वाली भारतीय पुरुष जूनियर टीम ने आखिरी मिनट तक मैच को अपने पाले में करने का हर मुमकिन प्रयास किया, लेकिन टीम ऐसा करने में असफल रही।
पहले ही मिनट में गोल दाग कर फ्रांस ने मैच में शुरुआत बढ़त हासिल की।
इसके बाद उसका मैच पर पूरा नियांण रहा। फ्रांस के कप्तान टिमोथी क्लेमेंट ने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए तीन गोल दागे। अन्य गोल बेंजामिन मारर्की और कोरोनटिन सेलर ने किया। जबकि भारत की ओर से संजय सिंह ने गोलों की हैट्रिक लगाई।
जबकि पहला गोल उत्तम सिंह ने किया था। मुकाबले के अंत में भारत ने शानदार वापसी की और चार मिनट में दो गोल दागे, लेकिन टीम मैच बचाने में कामयाब नहीं हो पाई। भारत ने पहले और आखिरी क्वार्टर में दो-दो गोल किए, जबकि फ्रांस हर क्वार्टर में गोल करने में कामयाब रहा। इस जीत के साथ ही फ्रांस ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं।
| Tweet![]() |