प्रमोद भगत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए नामित

Last Updated 12 Nov 2021 05:08:47 AM IST

भारत के टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत उन छह बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें खेल की वि संस्था द्वारा ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नामांकित किया गया है लेकिन उनका कोई भी हमवतन साथी सक्षम खिलाड़ियों के पुरस्कारों की सूची में शामिल नहीं हैं।


प्रमोद भगत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए नामित

मौजूदा वि चैंपियन भगत ने सितम्बर में टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की एकल एसएल3 क्लास में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें मनोज सरकार के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी पुरस्कार के लिये पांच अन्य नामांकित के साथ शामिल किया गया है। सरकार ने टोक्यो ओलंपिक की पुरुष एकल एसएल3 क्लास में कांस्य पदक जीता था।

तैंतीस साल के भगत को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आए थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी। भगत इस समय दुनिया के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैंपियन हैं।

सक्षम खिलाड़ियों के नामांकन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। दानिश खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिये नामांकित किया गया था।

महिला एकल वर्ग में चीन की टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चेन यु फेई, स्पेन की कैरालिना मारिन, ताइपे की ताई जु ¨यग और जापान की अकाने यामागुची को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिये नामांकित किया गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण योग्यता की समय सीमा बढ़ा दी गयी जिसे अब 2020 और 2021 सत्रों (एक नवम्बर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर) के लिये कर दिया गया है।

विजेताओं की घोषणा इंडोनेशिया में नवम्बर-दिसम्बर में एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वि टूर के दौरान बाली चरण में की जाएगी। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी दो नये पुरस्कार वगरें को शामिल किया गया है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment