हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय अंपायर्स के मैनेजर वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 47 वर्षीय हॉकी अंपायर्स के मैनेजर वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोमवार 26 अप्रैल, को उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोविड से संबंधित जटिलताओं के बाद उनका निधन हो गया था।
![]() हॉकी अंपायर्स के मैनेजर वीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) |
हॉकी इंडिया के साथ सक्रिय रूप से, वीरेंद्र ने कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था। वीरेंद्र ने हाल ही में 56वें अखिल भारतीय वीर सिंह जू देव मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट और 5वें अखिल भारतीय राजमाता विजय राजे सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेंट में अंपायर के प्रबंधक के रूप में कार्य किया था।
उन्होंने बेंगलुरू कप आमंत्रण अखिल भारतीय हॉकी टूनार्मेंट 2019 (पुरुष) बेंगलुरु, अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट 2019 हरिद्वार, उत्तराखंड सहित अन्य कार्यक्रमों के चौथे संस्करण में भी भाग लिया।
भारतीय रेलवे के पास पूर्णकालिक नौकरी होने के बावजूद, वीरेंद्र देश भर में कार्य करने के लिए उत्साहित थे।
वीरेंद्र के परिवार के प्रति हॉकी इंडिया की गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा, "वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन के बारे में जानकर हम बहुत दुखी हैं। कई कार्यभार संभालने के अलावा, वह सक्रिय रूप से अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए हॉकी इंडिया की पहल में शामिल थे। हम शोक के इस समय में उनके परिवार के दुख को साझा करते हैं और वीरेंद्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
| Tweet![]() |