हॉकी इंडिया ने हॉकी इतिहासकार एवं सांख्यिकीविद बीजी जोशी के निधन पर जताया शोक

Last Updated 21 Apr 2021 04:51:42 PM IST

हॉकी इंडिया ने हॉकी के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं सांख्यिकीविद बाबूलाल गोवर्धन जोशी ऊर्फ बीजी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका भोपाल में मंगलवार को कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह 67 वर्ष के थे।


हॉकी इंडिया ने हॉकी इतिहासकार एवं सांख्यिकीविद बीजी जोशी (फाइल फोटो)

उनके परिवार में पत्नी कृष्णा, दो बेटे श्रवण और नीरज, एक बहू और एक पोता-पोती हैं। स्वर्गीय बीजी जोशी मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। उन्हें हॉकी से बहुत ज्यादा लगाव था। उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में हॉकी का रिकॉर्ड रखना शुरू किया था और वह कई राष्ट्रीय अखबारों के साथ अपने द्वारा एकत्रित आंकड़े साझा करते थे। 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हॉकी इंडिया हॉकी इतिहासकार बीजी जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। मध्य प्रदेश के जल संसाधन विभाग में इंजीनियर के रूप में फुल टाइम नौकरी के बावजूद वह आंकड़ों को बनाए रखने के अपने जुनून के लिए प्रतिबद्ध थे।

आधुनिक हॉकी के इतिहास में शायद ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसके आंकड़े बीजी जोशी के पास न हो। उन्होंने न केवल खिलाड़यिों के पदार्पण, गोल, गोल में मदद संबंधी रिकॉर्ड रखे, बल्कि वि स्तरीय हॉकी के रिकॉर्ड भी बनाए रखे। हमने आज हॉकी का एक सच्चा प्रशंसक खो दिया है। हम उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।’’

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment