महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन, देश को ओलिंपिक में दिलाए थे तीन गोल्ड

Last Updated 25 May 2020 09:47:43 AM IST

तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का रविवार की सुबह देहांत हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।


पद्मश्री से सम्मानित और तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य व महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 96 साल की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी।

उनके नाती कबीर ने एक बया में बताया, "नानाजी का आज सुबह निधन हो गया।"

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह अर्धकौमा वाली स्थिति में थे।

आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था।

पिछले सा जनवरी में 100 दिनों से ज्यादा रीजीआई अस्पताल में रहने के बाद वह घर लौटे थे।

बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।

वह 1975 में विश्व प जीतने वाली टीम के कोच थे साथ ही उन्हीं के कोच रहते हुए हुए टीम ने 1971 का विश्व कप में कांस्य पदक जीता ता। 1957 में में उन्हें पद्मश्री मिला था।

भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल बलबीर सिंह सीनियर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते कबीर के अनुसार, चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार को अंतिम सांस ली।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment