कोच गोपीचंद को उम्मीद- तोक्यो ओलंपिक में टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

Last Updated 03 Jan 2020 04:23:39 PM IST

पी वी सिंधू समेत शीर्ष भारतीय सितारे भले ही फार्म में नहीं हो लेकिन देश के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि तोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।


गोपीचंद ने कहा, ‘‘पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैम्पियन (सिंधू) है। उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।’’      

महिला एकल विश्व चैम्पियन सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था।       

भारत के लिये ओलंपिक में साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य और सिंधू ने 2016 रियो खेलों में रजत पदक जीता था।       

गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के खेलों से युवाओं को अच्छा मंच मिलता है। मैं इससे बहुत खुश हूं। इससे खेलों के लिये सकारात्मक तस्वीर बनती है। इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आयेगा।’’      

खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सत्र 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में खेला जायेगा। 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment