दीपिका ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण जीता, अंकिता को रजत

Last Updated 28 Nov 2019 04:30:31 PM IST

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गुरूवार को यहां 21वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण और अंकिता भक्त ने रजत पदक अपने नाम किया।


दीपिका ने एशियाई तीरंदाजी में स्वर्ण जीता

दीपिका ने अंकिता को एकतरफा फाइनल में 6-0 से मात दी।          

इन दोनों ने पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिये व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था।          

अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को पराजित किया था।      

भाषा
बैंकाक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment