2022 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं होगी निशानेबाजी, महिला क्रिकेट को मिली जगह

Last Updated 21 Jun 2019 11:55:27 AM IST

साल 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी लेकिन इसकी जगह महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है।


प्रतिकात्मक फोटो

निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी को भी इन खेलों से बाहर कर दिया गया है और इनके स्थान पर महिला क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और पैरा टेबल टेनिस को खेलों की सूची में शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने गुरुवार को यह फैसला लिया। मेजबान शहर ने दो खेलों को बाहर करते हुए तीन नए खेलों को शामिल करने की सिफारिश की, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।

इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीजीएफ में शामिल 71 देशों में से 51 की संतुती मिलने के बाद की जाएगी।

सीजीएफ के फैसले से आईसीसी, ईसीबी खुश

आईसीसी और ईसीबी ने साल 2022 में बमिर्ंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के फैसले का स्वागत किया है।

क्रिकेट को 1998 में क्वालालामपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किया गया था।

आईसीसी और ईसीबी ने बयान जारी करके सीजीएफ के इस फैसले का स्वागत किया है। आईसीसी ने कहा है की सीजीएफ के इस पहल से दुनिया भर में महिलाओं को सशक्त बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी।

 

आईएएनएस
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment