अजलन शाह हॉकी : भारत ने मलयेशिया से हार का बदला चुकाया

Last Updated 27 Mar 2019 07:12:55 AM IST

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया को मंगलवार को 4-2 से हराकर एशियाड की हार का बदला चुकाया और सुल्तान अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।


इपोह : मलयेशिया के खिलाफ गोल जमाने पर जश्न मनाते भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

भारत ने अपने पहले मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता जापान को 2-0 से हराया था और अब उसने एशियाई खेलों के रजत विजेता मलयेशिया को हरा दिया। भारत ने दो मैचों के बीच दक्षिण कोरिया से 1-1 से ड्रा खेला था।
भारत की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने 13वीं रैंकिंग के मलयेशिया के खिलाफ तीसरे क्वार्टर तक 3-1 की बढ़त बना ली थी।

भारत की जीत में सुमित ने 17वें, सुमित कुमार ने 27वें, वरुण कुमार ने 36वें और मनदीप सिंह ने 58वें मिनट में गोल किए। मलयेशिया की तरफ से कप्तान रेजी रहीम ने 21वें और फरहान अशारी ने 57वें मिनट में गोल किए। दिन के अन्य मैचों में कनाडा ने जापान को 2-1 से और कोरिया ने पोलैंड को 3-2 से हराया।

 

वार्ता
इपोह


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment