निशानेबाजी विश्व कप : अपूर्वी चंदेला ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

Last Updated 23 Feb 2019 03:40:32 PM IST

भारत की अपूर्वी चंदेला ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शनिवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।


अपूर्वी ने जीता गोल्ड मेडल (फाइल फोटो)

भारतीय निशानेबाज ने डॉ कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता के पहले दिन 252.9 अंक के शानदार स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।           

चीन की रूओझू झाओ ने 251.8 के स्केार से रजत पदक जबकि चीन की एक अन्य निशानेबाज जु होंग (230.4) ने टूर्नामेंट के पहले फाइनल का कांसा जीता।           

अपूर्वी आठ महिलाओं के फाइनल में रजत पदकधारी निशानेबाज से 1-1 अंक आगे रहीं, जिससे उनके दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है।         

पिछली विश्व चैम्पियनशिप में तोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अपूर्वी क्वालीफिकेशन में 629.3 अंक से चौथे स्थान पर थीं।      

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment