भारतीय महिला हॉकी: राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा

Last Updated 10 Nov 2018 01:49:08 PM IST

हाकी इंडिया ने बेंगलुरू में सोमवार से शुरू हो रहे महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के कोर समूह की घोषणा की।


फाइळ फोटो

शिविर का आयोजन मुख्य कोच मारिन शोर्ड के मार्गदर्शन में किया जाएगा। यह शिविर 30 नवंबर तक चलेगा।         

मारिन ने कहा, ‘‘हमने कुछ युवा खिलाड़ियों को समूह में शामिल किया है जिन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास ऐसी खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने युवा ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया।’’         

उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्साहवर्धक है कि हमारे पास खिलाड़ियों का मजबूत पूल है जो टीम में जगह बनाने के लिए एक दूसरे को चुनौती पेश कर रही हैं। शिविर के दौरान हमारा ध्यान मजबूती और अनुकूलन के अलावा चपलता और फिटनेस के स्तर पर रहेगा।’’         



कोर समूह इस प्रकार है:
गोलकीपर: सविता, रजनी एटिमापरू और सोना मिज।      
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का, सुनिता लाकड़ा, सुशीला चानू फुख्रामबम, गुरजीत कौर, रश्मिता मिज, सुमन देवी थोडम, महिमा चौधरी, निशा और सलीमा टेटे।      
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमामिंज, नमिता टोप्पो, नेहा गोयल, उदिता, ज्योति, अनुज सिंह, श्यामा तिडगाम, सोनिका और करिश्मा यादव।      
फार्वड: रानी, लालरेसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर, रजविंदर कौर, वंदना कटारिया, अनुपा बार्ला, प्रियंका वानखेड़े, रीना खोखर और लीलावती मलामदा।    

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment