बेटे के जन्म पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट : रेखा आर्य

Last Updated 06 Jan 2024 05:40:41 PM IST

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी, उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव) पर भी दिया जाएगा।


महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य

रेखा आर्य ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओं के जन्म पर देते आ रहे थे। जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटों के जन्म पर भी दिया जाए। अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है।

 

आईएएनएस
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment