उत्तराखंड में हुए हादसे से मप्र में शोक

Last Updated 06 Jun 2022 12:17:16 AM IST

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से चारधाम की यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बस उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम जाते समय खाई में गिर गई।


उत्तराखंड में हुए हादसे से मप्र में शोक

इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत की खबर है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व पूर्व मंत्री अरुण यादव ने दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा, "उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है।

घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ है। मैंने उत्तराखंड के सीएम से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए आग्रह किया है।"



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, इस हादसे के प्रभावितों को उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव मदद मिले इसके प्रयास जारी है।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ व पूर्व मंत्री अरुण यादव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment