विधायक के खिलाफ रेप व धमकी देने का मामला दर्ज

Last Updated 07 Sep 2020 02:42:41 AM IST

उत्तराखंड पुलिस ने अदालत के आदेश पर सत्तारुढ़ भाजपा के विधायक महेश नेगी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।


विधायक के खिलाफ रेप व धमकी देने का मामला दर्ज

एक महिला ने विधायक नेगी पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उनके अपनी बेटी का पिता होने का दावा किया है। महिला ने इस संबंध में डीएनए जांच की भी मांग की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से विधायक नेगी के खिलाफ शहर के नेहरू कॉलोनी थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (जान से मारने की धमकी) में मामला दर्ज किया गया है। नेगी की पत्नी रीता के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। देहरादून की एक अदालत ने महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शनिवार को विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि, विधायक ने महिला द्वारा उनके ऊपर लगाए आरोपों को षडयंत्र बताया है और कहा है कि इसमें कुछ कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

भाषा
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment