अखिलेश बोले, 'पूर्वांचल की जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी'

Last Updated 04 Mar 2022 03:30:26 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल की जनता मन बना चुकी है कि भाजपा को हटाना है।


अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने घोर विरोधी माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि पूर्वांचल की जनता मन बना चुकी है कि भाजपा को हटाना है। मैं तो सभी साथियों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और खासतौर पर जबसे पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी साथ आई है योगी जी के छक्के छूट गए हैं। अब तो आपसे सहयोग मांगने आया हूं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में जब से समाजवादी पार्टी और छड़ी साथ आई है तभी से सभी विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं, लेकिन भाजपा के सभी लोग गंगा मैया के पानी में जमकर स्नान करने और उसको छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं। सपा मुखिया बोले भाजपा के लोग तो कसम खाने के बाद भी झूठ बोलते हैं। आजकल तो भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है।

कहा कि छड़ी तथा साइकिल को चुनाव चिह्न् को याद रखेंगे। यह चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है। संविधान व लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा ने झूठ बोलने का काम किया है। उसका सफाया करना है। गंगा मैया का पानी छूने के बाद झूठ बोल रहे हैं। भाजपा झूठ की पार्टी है। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है। डीजल तथा पेट्रोल महंगा हो गया है।
 

आईएएनएस
मऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment