UP Assembly Election 2022 : छठे चरण के लिए 10 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, EVM में बंद 676 उम्मीदवारों की किस्मत

Last Updated 03 Mar 2022 07:42:01 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उम्मीदवारी वाले गोरखपुर सदर समेत 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। छठे चरण में शाम 5 बजे तक 53.31% मतदान हुआ है।

  • 18:14 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में शाम 5 बजे तक 53.31%मतदान हुआ।
  • 16:45 : अम्बेडकर नगर में 52.40, बलरामपुर, 42.67, सिद्धार्थ नगर 45.33, बस्ती में 46.49, संतकबीर नगर 44.67, महराजगंज 47.54, गोरखपुर में 46.44, कुशीनगर 48.49, देवरिया 45.35, बलिया 46.48 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 16:45 : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने बताया कि यूपी विधानसभा समान्य निर्वाचन के छठे चरण में 57 सीटों पर 3 बजे तक कुल 46.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 16:44 : तीन बजे तक कुल 46.70 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिसमें सबसे अधिक 52.40 प्रतिशत मतदान अम्बेडकर नगर में हुआ है।
  • 16:43 : उत्तर प्रदेश में छठे चरण के दस जिलों के लिए 57 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।
  • 16:36 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.70% मतदान हुआ।
  • 14:15 : अम्बेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक 40.36 प्रतिशत मतदान (अनुमानित आंकड़े) दर्ज किया गया है। जबकि बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र में अब तक सबसे कम 29.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 14:15 : वहीं बस्ती में 37.49 फीसदी, देवरिया में 35.02 फीसदी, गोरखपुर में 36.57 फीसदी, कुशीनगर में 39.33 फीसदी, महाराजगंज में 35.39 फीसदी, संत कबीर नगर में 34.33 प्रतिशत और सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • 14:14 : चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक अंबेडकरनगर में 40.36 फीसदी, बलिया में 36.27 फीसदी, बलरामपुर में 29.60 फीसदी मतदान हुआ है।
  • 14:14 : चुनाव आयोग ने कहा कि 36.33 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित आंकड़ा है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के डेटा तक पहुंचने में समय लगता है।
  • 14:13 : (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
  • 13:47 : वर्ष 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।
  • 13:46 : इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं।
  • 13:46 : पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।
  • 13:46 : सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर जिले की आलापुर विधानसभा-279 के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं।
  • 13:45 : समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं।
  • 13:44 : संतकबीर नगर जिले में बूथ संख्या 202 पर आशा बहू कार्यकर्ता वोटिंग के पहले मतदाताओं को सैनिटाइज करके गलैब्स दे रहीं हैं।
  • 13:43 : उत्तर प्रदेश के मंत्री जय प्रताप सिंह ने चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जय प्रताप सिंह ने कहा, "हम 300 से ज़्यादा सीटें लाएंगे।"
  • 13:23 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के जारी मतदान के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि के मुद्दे पर वोट करने की अपील की है।
  • 13:14 : यूपी में छठे चरण 57 सीटों पर 11 बजे तक कुल 21.79 % मतदान हुआ है। अम्बेडकर नगर में 23.10, बलरामपुर, 18.98, सिद्धार्थ नगर 23.42, बस्ती में 23.33, संतकबीर नगर 20.83, महराजगंज 21.12, गोरखपुर में 21.81, कुषीनगर 23.24, देवरिया 19.58, बलिया 21.87 % मतदान हुआ है।
  • 13:11 : आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे अपना कर्तव्य निभायें। वोट देने ज़रूर जायें:EC
  • 12:05 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हुआ।
  • 11:38 : महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर तथा सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण कुछ देर मतदान बाधित रहा जिसे पोलिंग टीम के द्वारा दुरुस्त किया गया।
  • 10:40 : राज्य में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान के बीच चुनाव आयोग लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी कर रहा है।
  • 10:40 : बी.डी.राम तिवारी, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, UP ने कहा कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है, सभी जगह पर मतदान का अच्छा माहौल है। कहीं से किसी ​भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
  • 10:36 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में मतदान किया।
  • 10:32 : वहीं सिद्धार्थ नगर 8.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 10:31 : सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर में 9.46, बलिया में 7.57, बलरामपुर में 8.13, बस्ती में 9.88, देवरिया में 8.39, गोरखपुर में 8.96, कुशीनगर 9.64, महराजगंज 8.90, संतकबीर नगर 6.80 प्रतिशत मतदान हुए
  • 10:27 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुए।
  • 10:20 : भाजपा पूरे बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में आ रही है, इस बार भाजपा को 350 से ज़्यादा सीटें आ रही हैं: उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी
  • 10:16 : जनता जनार्दन में उत्साह है। ये आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। 9 जनपदों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी: मुख्यमंत्री योगी
  • 10:14 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला।
  • 10:12 : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में मतदान किया।
  • 10:12 : उत्तर प्रदेश: राज्य में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हो रहे हैं, इस बीच चुनाव आयोग लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी कर रहा है।
  • 9:21 : 1353 थर्ड जेंडर भी इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 676 प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशियों की संख्या 66 है।
  • 9:20 : मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.15 करोड़ पुरुष और 1 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।
  • 8:45 : भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।"
  • 8:45 : भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। जगदंबिका पाल ने कहा, "आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा दिन है, मेरी सबसे अपील है कि मतदान करें।"
  • 8:44 : मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं।
  • 8:24 : उत्तर प्रदेश राज्य के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में मतदान किया।
  • 8:21 : इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) से चुनाव मैदा
  • 8:17 : भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया।
  • 8:15 : छठे चरण में नेता प्रतिपक्ष और सपा के दिग्गज रामगोविंद चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और बसपा विधानमंडल के नेता अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की सीट पर मतदान हो रहा है।
  • 8:11 : इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।
  • 8:10 : यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
  • 8:03 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जनता जनार्दन में उत्साह है। ये आम लोगों की जागरूकता का प्रमाण है कि जनता अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक है। 9 जनपदों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्
  • 7:54 : योगी आदित्यनाथ ने मतदान करने से पहले गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा की।
  • 7:54 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला।
  • 7:54 : उत्तर प्रदेश में 57 विधानसभा क्षेत्रों के लिए के छठे चरण का मतदान शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 53.31% मतदान हो चुका ह

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सुबह मतदान केंद्र पहुंचे और चुनाव के छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला।

राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया समेत 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा।

इस चरण में योगी आदित्यनाथ (गोरखपुर सदर), राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (बांसी), बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी (इटवा), पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर) और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (तमकुही राज) की भी प्रतिष्ठा दांव पर है।

शुक्ला ने बताया कि इस चरण में एक करोड़ महिलाओं समेत करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जो मतदाता मतदेय स्थलों पर शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 56 सामान्य प्रेक्षक, 10 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किये हैं। इसके अलावा 1,680 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 228 जोनल मजिस्ट्रेट, 173 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,137 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक तथा दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं।

चुनाव के छठे चरण के तहत मतदान के साथ प्रयागराज जिले के हण्डिया विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 311 पर पुनर्मतदान भी होगा। यहां पांचवें चरण के तहत गत 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद जरूरी दस्तावेज गुम हो जाने के कारण आयोग ने पुनर्मतदान कराए जाने के निर्देश दिये हैं।

 

ऐजेंसी
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment