UP Election 2022 : 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 46.28 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर 3 बजे तक 46.28% मतदान दर्ज़ किया गया है।
- 16:45 : वहीं, अमेठी जिले में 46.35 फीसदी, बहराइच में 48.66 फीसदी, बाराबंकी में 45.55 फीसदी, गोंडा में 46.70 फीसदी, कौशांबी में 48.70 फीसदी, प्रतापगढ़ में 44.26 फीसदी, रायबरेली में 46.86 फीसदी, श्रावस्ती में 49.47 फीसदी और सुल्तानपुर में 46.47 फीसदी मतदान दोपहर ती
- 16:44 : चित्रकूट और अयोध्या में तीन बजे तक क्रमश: 51.67 प्रतिशत और 50.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, प्रयागराज जिले में सबसे कम 42.29 फीसदी मतदान लोगों ने किया।
- 16:39 : उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 46.28% मतदान दर्ज़ किया गया।
- 14:33 : दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 34.83% मतदान हुआ है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरह से हो रहा है: बीडी राम तिवारी, अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी, लखनऊ,
- 14:04 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83% मतदान हुआ।
- 14:03 : आज शाम तक पांचवे चरण का मतदान पूरा हो जाएगा। पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से काफी आगे जीतने में सफल हो जाएगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर
- 12:37 : अमेठी जिले में 21.52 फीसदी, अयोध्या में 24.60 फीसदी, बहराइच में 22.79 फीसदी, गोंडा में 22.34 फीसदी, कौशांबी में 25.05 फीसदी, प्रतापगढ़ में 20 फीसदी, प्रयागराज में 18.62 फीसदी, रायबरेली में 20.11 फीसदी, श्रावस्ती में 23.17 फीसदी, सुल्तानपुर 22.48 प्रतिशत म
- 12:37 : सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक 25.69 प्रतिशत मतदान चित्रकूट जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 18.61 प्रतिशत बाराबंकी में हुआ।
- 12:19 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान प्रयागराज, बाराबंकी और सुल्तानपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं।
- 12:19 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी ने बूथ संख्या 56 में मतदान किया।
- 12:17 : कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने बाराबंकी में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार लोग भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले हैं, उन्होंने तय कर लिया है कि वे इन्हें साफ़ करेंगे।"
- 12:15 : प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा 100 सीटों से नीचे रह जाएगी। जो सरकार गठित होगी वह प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में गठित होगी।"
- 11:55 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39% मतदान हुआ।
- 11:27 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान प्रयागराज, बाराबंकी और सुल्तानपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं।
- 11:22 : राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें ठीक कर दिया गया: बीडी राम तिवारी, अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी, लखनऊ
- 11:22 : उत्तर प्रदेश में आज हो रहे मतदान में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ है।
- 10:53 : उत्तर प्रदेश: कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला।
- 10:52 : उत्तर प्रदेश: प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला।
- 10:52 : अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास और अन्य संतों ने कटरा के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 10:51 : पश्चिम बंगाल: सूरी के एक मतदान केंद्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है।
- 10:50 : हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है: प्रयागराज के SSP अजय कुमार
- 10:50 : मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है: संजय कुमार खत्री, ज़िलाधिकारी प्रयागराज
- 10:50 : प्रयागराज में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान दिया। उन्होंने कहा, "सरकार हमारी ही बनेगी। हम 300 से ज़्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।"
- 10:49 : प्रतापगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया।
- 10:48 : संजय सिंह ने कहा, "ये लड़ाई अत्याचारियों के खिलाफ लड़ने वालों की है। अमेठी कभी किसी का गढ़ नहीं रहा, यह केवल यहां के लोगों का और हम लोगों का गढ़ था।"
- 10:48 : अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने अमेठी के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 10:48 : राज्य में आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। राज्य सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी।"
- 10:47 : सिराथू में आज मतदान भी हो रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में जनता सिराथू के बेटे को भारी मतों से विजय बनाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने कमल के फूल खिलाने का मन बनाया है: कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- 8:42 : उपमुख्यमंत्री और सिराथू से भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू के एक मतदान पहुंच कप केंद्र का निरीक्षण किया।
- 8:41 : प्रयागराज के ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है।
- 8:41 : प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कहा, हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
- 8:38 : प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने कहा, हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
- 8:25 : कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज 12 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।
- 8:24 : प्रयागराज में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान दिया। उन्होंने कहा, "सरकार हमारी ही बनेगी। हम 300 से ज़्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।"
- 8:14 : राज्य सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी।"
- 8:13 : उन्होंने कहा, "ये लड़ाई अत्याचारियों के खिलाफ लड़ने वालों की है। अमेठी कभी किसी का गढ़ नहीं रहा, यह केवल यहां के लोगों का और हम लोगों का गढ़ था।"
- 8:13 : अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने अमेठी के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
- 8:11 : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी में अपने आवास पर पूजा की। उपमुख्यमंत्री सिराथू निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
- 8:10 : कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिराथू में आज मतदान भी हो रहा है, मुझे पूरा विश्वास है कि सिराथू विधानसभा क्षेत्र में जनता सिराथू के बेटे को भारी मतों से विजय बनाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने कमल के फूल खिलाने का मन बनाया है
- 8:10 : उत्तर प्रदेश में आज पांचवे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।
![]() |
इस चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली सहित 12 जिलों में फैले कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। 5वें चरण में दोपहर तीन बजे तक करीब 46.28 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। चुनाव आयोग ने कहा कि पांचवे चरण के लिए अभी तक लगभग पूरे राज्य में 46.28 प्रतिशत मतदान किया गया है।
इस चरण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों और कई सियासी दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है।
पांचवें चरण में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने जा रहा है।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और करीब 1.05 लाख महिलाएं शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 1727 है। पंचम चरण के निर्वाचन में कुल 61 विधान सभा क्षेत्रों में 693 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 90 महिला प्रत्याशी हैं। पांचवें चरण में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हैं। पांचवें चरण के मतदान के लिए कुल 25995 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) तथा 14030 मतदान केन्द्र हैं। सभी जगह कोविड-19 के ²ष्टिगत मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1250 तक रखने के निर्देश हैं। पंचम चरण में कुल 560 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 171 समस्त महिला कर्मी मतदेय स्थल हैं।
मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक, 20 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2627 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और 2 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक तैनात हैं। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे।
| Tweet![]() |