यूपी चुनाव: रायबरेली में आज प्रियंका और राहुल गांधी की चुनावी रैली

Last Updated 17 Feb 2017 09:52:27 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं. वह शुक्रवार को पार्टी के उपाध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के साथ रायबरेली में रैली करेंगी.


प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में यह प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली है.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.

सूत्रों के अनुसार प्रियंका कल रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों केा संबोधित करेंगी या नहीं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं.

सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं.

सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी केा इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं.

अमेठी में 23 फरवरी को चौथे चरण और रायबरेली में 27 फरवरी के पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जायेंगे.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment