उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा

Last Updated 04 Jan 2017 03:18:45 PM IST

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी.


केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना का गौतमबुद्ध नगर जिले में लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए शर्मा ने कहा कि सपा का झगड़ा पार्टी का नहीं बल्कि परिवार का झगड़ा है.
   
उन्होंने कहा, \'\'सपा और बसपा दोनों पार्टियां आपस में नूराकुश्ती कर रही हैं. सपा ने 2012 के विधानसभा चुनावों से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर पूर्ववर्ती बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराएगी. जबकि हुआ एकदम विपरीत. सरकार बनाते ही सपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की पदोन्नति कर दी..
   
सपा की उठा-पटक के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा, \'\'यह उनका आपसी मामला है. लेकिन सपा और बसपा ने जैसे उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है उससे परेशान राज्य की जनता का रूझान भाजपा की तरफ हुआ है\'\'.


   
उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment