मुजफ्फरनगर में कांवड़ ड्यूटी से लौट रहे RAF की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 12 महिला जवान चोटिल
Last Updated 19 Jul 2025 11:08:19 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जानसठ रोड पर शुक्रवार को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को लेकर जा रही बस एक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें 12 महिला जवान और एक कांस्टेबल ड्राइवर घायल हो गया।
![]() |
नयी मंडी थाने के प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने कहा कि घायल जवानों की पहचान सीमा, सुशीला, मोनी, संगीता, अनिता, निधि, संतोष, रेखा, कृष्णा, पुष्पा, ऊषा, रेखा और ड्राइवर मुन्नीलाल के रूप में हुई है, जिन्हें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि वाहन चालक की बांई टांग की हड्डी टूट गई है, जबकि महिला जवानों को मामूली चोट आई है।
उन्होंने कहा कि वाहन चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। घटना के समय आरएएफ के जवान कांवड़ ड्यूटी से अपने कैंप की ओर लौट रहे थे।
| Tweet![]() |