Bharat Jodo Jyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची उन्नाव

Last Updated 21 Feb 2024 12:57:22 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Jyay Yatra) लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Jyay Yatra) बुधवार को लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए। यात्रा लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से होकर उन्नाव शहर के अंदर से होते हुए कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आईएएनएस
उन्नाव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment