Agra Gang Rape: आगरा में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को चलती कार से बाहर फेंका गया

Last Updated 03 Jan 2024 09:47:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को चलती कार से बाहर फेंक दिया गया।


आगरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला ने कहा है कि मामले को निपटाने के लिए उसे एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया और मना करने के बाद उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 25 वर्षीय महिला 30 दिसंबर को आगरा के ‘इनर रिंग रोड’ पर बेहोशी की हालत में मिली थी।

आगरा के एक आश्रय गृह की कर्मचारी रही इस महिला के साथ 11 नवंबर को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और इस सिलसिले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार महिला ने कहा कि उसे आरोपियों के एक दोस्त ने एक रेस्तरां में बैठक के लिए बुलाया था जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पीने और आरोपियों के पक्ष में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के मुताबिक बाद में इस महिला को आगरा ‘इनर रिंग रोड’ पर चलती कार से बाहर फेंक दिया गया।
 

भाषा
आगरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment