Savita Singh Sorout : सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रही हैं 'सविता सिंह सौरोत'

Last Updated 26 Oct 2023 11:50:56 AM IST

सविता सिंह सौरोत एक समाजसेविका हैं। वो महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा के लिए कई कार्य कर रही हैं।


Savita Singh Sorout

Savita Singh Sorout : "नर सेवा ही नारायण सेवा" यह लाइनें पढ़ने और सुनने में बहुत अच्छी लगती हैं लेकिन इन लाइनों को सार्थक कम ही लोग कर पाते होंगे। इसके अलावा और भी कई ज्ञान की बातें हैं, जिन्हें अक्सर लोग बोला करते हैं, लेकिन उस पर अमल कम लोग ही कर पाते होंगे।

मथुरा की एक समाजसेविका ऐसी हैं जो ना सिर्फ उपरोक्त सुंदर लाइनों को आत्मसात करती हैं बल्कि अपने व्यवहार और विचार से भी उसे सार्थक करती हुईं नजर आती हैं। उनकी  इसी भावना और सहृदयता को देखते हुए जीवन धारा फाउंडेशन ने उन्हें"सेवा रत्न"से नवाजा था।

माना जाता है कि मथुरा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में जिसे"सेवा रत्न"अवार्ड मिल जाता है,उसे यह मान लिया जाता है कि वो सही मायनों में समाजसेविका हैं। सविता सिंह सौरोत को अब सेवा के क्षेत्र में किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उनकी कार्यशैली और उन्हें मिल रहा लाखों लोगों का प्यार ही उनके लिए सर्टिफिकेट है। जिस सरकारी अस्पताल में बड़े लोग अपना इलाज कराना पसंद नहीं करते, वहां सविता सिंह सौरोत अपनी मर्जी से जाती हैं। वहां भर्ती मरीजों का दुख दर्द बांटती हैं।

 उन्हें फल वितरित करती हैं। यही नहीं कई बार गरीब मरीजों की आर्थिक रूप से मदद भी करती हैं। सविता सिंह सौरोत राजनीति में भी बेहद सक्रिय हैं। वो राजनीति को एक सेवा का क्षेत्र समझती हैं। उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने की प्रबल इच्छा है। उनकी नजर में उनके जो भी भाजपा के सांसद और विधायक हैं, सब अच्छे हैं, लेकिन सांसद या विधायक अगर स्थानीय हो तो वह लोगों से आसानी से मिल लेता है।

स्थानीय लोग भी ऐसे प्रतिनिधियों से मिलने में अपने आपको सहज महसूस करते हैं। हालांकि क्षेत्र की जनता उनसे बार-बार चुनाव लड़ने की बात करती रहती है लेकिन हर बार वह यही बात कहकर सबको आस्वस्त करती हैं कि अगर पार्टी हाई कमान ने उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया तो वह अवश्य चुनाव लड़ेंगी।

_SHOW_MID_AD__

समय डिजिटल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment