Yogi In Noida: नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Last Updated 25 Jun 2023 01:18:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने कईं परियोजनाओॆ का लोकार्पण व शिलान्यास किया।


सीएम योगी ने जनपद गौतमबुद्ध नगर में नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1700 करोड़ से अधिक की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इसमें सबसे अहम पर्थला गोल चक्कर पर बना फ्लाईओवर है।

इसके बाद सीएम योगी नोएडा स्टेडियम पहुंचे, जहां सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर विशाल जनसभा को संबोधित किया।



सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 48 वर्ष पहले इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। वही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। लोगों को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है।

सीएम योगी ने नोएडा में बदले मौसम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए उसी तरह से मौसम ठंडा हो गया है।

उन्होंने कहा कि नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment