Ghaziabad Fire: लोनी में टेंट की दुकान में लगी भीषण आग से 2 महिलाओं की मौत, पांच ने छत से कूदकर बचाई जान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक टेंट हाउस में भड़की आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।
![]() |
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की सुबह लोनी में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ऊपर बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 9 लोगों को दीवार तोड़कर रेस्क्यू किया गया।
हादसा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में हुआ। यहां टेंट व्यवसायी सतीश का ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस है। इसके ऊपर 3 फ्लोर पर घर बना है।
सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राउंड फ्लोर में बने टेंट हाउस में आग लग गई। जब आग पहली और दूसरी मंजील पर पहुंच गई, तब परिवार के लोगो की नींद खुली। लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। परिवार ने जब बाहर निकलने का रास्ता देखा तो मकान के बाहर निकलने के गेट पर आग की लपटें थी। खिड़कियां भी आग में घिर चुकी थीं, इसलिए वहां से भी कूदने का रास्ता नहीं था।
मकान सर्च किया तो दोनों महिलाएं बेसुध मिलीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।
दमकल विभाग की टीम 3 फायर टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और ऊपर की दोनों मंजिलों में फंसे करीब 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया और कुछ देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के लालबाग में एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मालूम होता है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मकान के बेसमेंट में टेंट बनाने का काम होता था और उसमें आग लगी थी। फंसे हुए 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 2 घायल महिलाओं की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है: राहुल कुमार,… pic.twitter.com/nsu9VYzTAR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
सीएफओ ने बताया कि शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। टेंट हाउस में गद्दे व अन्य सामान रखे थे। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में परिवार को आग की जानकारी तब हुई जब तपिश और लपटें पहली फ्लोर तक पहुंची। ऐसे में बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो चुका था।
| Tweet![]() |