Atiq-Ashraf Shot Dead : अखिलेश ने उठाए सवाल

Last Updated 16 Apr 2023 07:42:05 AM IST

माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे।


अखिलेश यादव

हमला करने वाले तीन लोग पकड़े गए हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है, क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए। हालांकि, पुलिस ने हमलावरों को तुरंत पकड़ लिया है। पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नजर बना रखी है। बताया जा रहा पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

उधर, पूरी घटना पर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी (open firing) करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

जिले में पुलिस अलर्ट

प्रयागराज (Prayagraj) में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या को लेकर जिले में अलर्ट हो गया है। जिले की पुलिस सड़कों पर उतर कर पैदल गस्त कर रही है। तिर्वा में पुलिस ने पूरी फोर्स के साथ ठठिया चौराहा से गांधी चौराहा तक फ्लैग मार्च किया।

तीनों हमलावरों ने किया सरेंडर

इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है।

पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर शाम राहत कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइस सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई है।

हमले में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी मीडियाकर्मी बनकर दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया।

आईएएनएस
प्रयागराज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment