यूपी में तेंदुए के हमले में चार घायल

Last Updated 02 Apr 2023 04:07:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बनकटवा रेंज के सोहेलवा वन क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए चार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।


यूपी में तेंदुए के हमले में चार घायल

घटना शनिवार शाम बिनहोनी कला गांव में उस समय हुई जब 15 साल की किशोरी नाम की लड़की पर खेत में तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को भगाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

वन अधिकारी एस. मारन एम. ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सलाह दी है कि जब तक तेंदुए का पता नहीं चल जाता, वे जंगल में अकेले न निकलें।

आईएएनएस
बलरामपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment