यूपी: दो नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने किया गैंगरेप
Last Updated 13 Mar 2023 06:12:09 PM IST
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में छह युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
![]() यूपी: दो नाबालिग लड़कियों से 6 युवकों ने किया गैंगरेप |
एसपी फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सभी छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आईपीसी की धारा 376 डी, 342, 323, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय हुई जब लड़कियां गांव के मेले से लौट रही थीं।
पीड़िताओं के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
| Tweet![]() |