यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन की मौत, 40 घायल
Last Updated 27 Feb 2023 10:04:51 AM IST
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।
![]() यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन की मौत, 40 घायल |
रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ।
बस ने नरेला से यात्रा शुरू की थी और बिहार में दरभंगा के लिए जा रही थी।
हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया।
रास्ता साफ करने में कई घंटे लग गए।
| Tweet![]() |