अधिशासी अधिकारियों का आकलन कार्य के आधार पर होगा न कि पैरवी के आधार पर : एके शर्मा

Last Updated 08 Sep 2022 10:58:05 AM IST

उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जी के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से पहली बार एक दिवसीय अधिशासी अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में हुआ।


उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सुगम, स्वच्छ भारत मिशन युट्यूब चैनल, ई वेतन, मुख्यमंत्री नगर सृजन पोर्टल की लॉन्चिंग की।

यूपी के सभी नगर निगमो के महापौर एवं नगर आयुक्त, नगरपालिका-नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा नगर विकास से जुड़े अन्य अधिकारी-पदाधिकारी गण वर्चुअल रूप से उपस्थित उपस्थित रहे।
इस आयोजन में उर्जा मंत्री के साथ विभाग की योजनाओं और सरकार की प्राथमिकताओं की चर्चा के लिए मंत्री उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 1500 के आसपास लोग गम्भीरता से जुड़े।

इस अवसर पर एके शर्मा जी ने बधाई देते हुए कहा कि यह नगर विकास का महासंगम है। उन्होंने कहा, 'जब आप सड़कों को साफ कर रहे होते हैं तो गांवों के युवा सपनों को साकार करते हैं। सफाई राष्ट्रनिर्माण का कार्य है। नगर विकास के लोग जनता के सपनो को सजाने काम करते हैं।'

उन्होंने कहा कि नगर राज्य के केंद्रबिंदु होते हैं, राज्य का आकलन नगरों से होती है। उन्होंने कहा यूपी बदलेगा तो देश बदलेगा, पूरी दुनिया बदलेगी क्योंकि भारत की आबादी का 25 फीसद भाग तो यूपी में ही रहता है।

क्वॉलिटी ऑफ लाइफ की बदौलत ही इन्वेस्टमेंट आता है। देश की एक तिहाई आबादी मात्र 3 फीसद जमीन पर शहरों में रहती है। जब आप नाली साफ करते हैं तो उस वक्त राज्य का चेहरा साफ करते हैं क्योंकि नगर राज्य के चेहरे होते हैं। अगर इन्हें चमका दिया जाये तो राज्य चमक उठेगा।

एक महीने के अन्दर राज्य के नगरों में बेहतर सफाई होनी चाहिए तथा दशहरे तक राज्य के नगरों में कहीं भी गन्दगी नहीं रहनी चाहिए। दिवाली में माँ लक्ष्मी तभी आएँगी जब सफाई रहेगी। नगरों की रैंकिंग भी अक्टूबर से शुरू होगी।



उन्होंने कहा कि व्यक्ति की समस्याओं का स्थानीय तौर पर समाधान हो जाना चाहिए, लेकिन जब समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता तो 'सम्भव पोर्टल' की शुरुआत इन्हीं शिकायतों के निराकरण के लिए हुई है।

उन्होंने बहुत ही मजबूती से कहा कि अधिशासी अधिकारियों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर होगा न कि पैरवी के आधार पर। साथ ही उन्होंने स्थानीय निकाय निदेशालय में लगी प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।

वर्कशॉप में 11 विषयों पर चर्चा हुई जिसमें सम्भव पोर्टल की जनसुनवाई इसी कार्यक्रम के दरम्यान हुई। उसके बाद उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य, 15 वाँ वित्त आयोग, प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान, स्वच्छ भारत मिशन 2.0, अमृत 2.0, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं एयर क्वालिटी,  नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022, सस्टनेबल डेवलपमेंट गोल, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर परिचर्चा, कार्यशाला का निष्कर्ष प्रमुख मुद्दे रहे।

इस दौरान, मंत्री ने सुगम, स्वच्छ भारत मिशन युट्यूब चैनल, ई वेतन, मुख्यमंत्री नगर सृजन पोर्टल की लॉन्चिंग की। सेन्टर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट के साथ नगर विकास ने एमओयू भी साइन किया। इस परिचर्चा के दौरान अधिशासी अधिकारियों ने उर्जा मंत्री को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

कार्यशाला में 11 मुद्दों पर व्यापक परिचर्चा हुई--

◆ स्थानीय निकाय निदेशालय में प्रदर्शनी का किया निरीक्षण।
◆ निदेशक स्थानीय निकाय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यशाला की रूपरेखा को बताया।
◆ प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर उद्बोधन दिया गया।
◆ नगर विकास विभाग के सलाहकार केशव वर्मा ने अपना उद्बोधन दिया।
◆ माननीय मंत्री नगर विकास श्री ए. के. शर्मा जी ने अपना उद्बोधन दिया।
◆ कार्यशाला से वर्चुअली नगर निगमों के महापौर, नगर आयुक्त भी जुड़े रहे।
◆ सुगम पोर्टल की शुरुआत हुई।
◆ ई वेतन पोर्टल की शुरुआत हुई।
◆ स्वच्छ भारत मिशन के यूट्यूब चैनल की शुरुआत हुई।
◆ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना पोर्टल की शुरुआत हुई।
◆ नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु भी रहे उपस्थित।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment