योगी ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

Last Updated 21 Aug 2022 03:18:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर आंदोलन में दिवंगत कल्याण सिंह की भूमिका को याद किया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर की नींव दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व में रखी गई थी। राम मंदिर निर्माण और राज्य के विकास में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में दिवंगत कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 21 अगस्त को निधन हो गया था।

लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment